फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में स्कीमर लगाने आए साइबर अपराधी कार छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में स्कीमर लगाने आए साइबर अपराधी कार छोड़ भागे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजपुर रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम में स्कीमर (एटीएम का डाटा एकत्र करने वाली डिवाइस) लगाकर डाटा चुराने की कोशिश एक युवक की सजगता से नाकाम हो गई। युवक के विरोध के चलते आरोपी अपनी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शक जताया जा रहा है कि साइबर ठग एटीएम से रकम निकालने वाले खातेदारों का डाटा चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने को कहा है।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि बरेली के कृष्णानगर निवासी अंकित गुप्ता राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान में काम करता है। प्रतिष्ठान के मालिक का एटीएम कार्ड लेकर अंकित शाम को एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पहुंचा था। एटीएम कार्ड नहीं चला तो अंदर घुसे दो युवकाें ने अंकित को दोबारा एटीएम कार्ड डालकर गोपनीय कोड चेक करने को कहा। इसी बीच बातों में लगाकर एक युवक एटीएम कार्ड लेकर दूसरी मशीन पर स्वाइप करने लगा। विरोध किया तो दोनों युवक उसे धक्का देकर भाग गए। अंतिक ने भी दौड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके दो अन्य साथियाें ने उसके साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि अंकित के शोर मचाने पर आरोपियों ने कार से भागने का प्रयास किया। इसी बीच एक अन्य युवक ने साइबर ठगों की कार के आगे अपनी कार लगा दी। घबराहट में चारों आरोपी कार को छोड़कर पैदल ही भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डालनवाला पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर में चेकिंग भी की गई, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था। अंकित ने शक जताया है कि आरोपी मालिक के एटीएम के अलावा अन्य खातेदारों का डाटा चुराकर ले गए हैं।
--
आधार कार्ड और मोबाइल भी छोड़ा
साइबर ठग भागते समय कार के अलावा अपना आधार कार्ड और दो मोबाइल भी छोड़कर गए हैं। कार हरियाणा नंबर की है। डालनवाला कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मौके से बरामद दस्तावेज और मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दस्तावेज के आधार पर पुलिस टीम को भेजा जा रहा है। एक दो दिन में घटना में शामिल आरोपियों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
--
सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान
एचडीएफसी के एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान आसान हो जाएगी। फुटेज में उनकी पूरी करतूत कैद होने का अनुमान है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

------------
दून में हुई थी सबसे बड़ी साइबर ठगी
देहरादून। एटीएम में स्कीमर लगाकर ग्राहकों के खातों से उड़ाने की सबसे बड़ी घटना डेढ़ साल पहले दून में हुई है। करीब दो साल पहले हरियाणा के रामबीर समेत चार लोगों ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में तीन एटीएम में स्कीमर लगाकर सैकड़ों ग्राहकों का डाटा चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए थे। साइबर ठगों ने जयपुर और दिल्ली से करीब 120 खातों से लाखों की रकम निकाली गई थी। बाद में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दोगुनी रकम बरामद की थी। आरोपी अभी भी जेल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें