फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूट की योजना बनाते तीन शातिर दबोचे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ट्रेनों में लूट और चोरी की योजना बनाने के आरोप में जीआरपी ने तीन शातिरों को कांसरो रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार के मुताबिक कांसरो रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में तीन लोगों के छिपे होने और ट्रेन में लूट की योजना बनाने की सूचना मिली। इस संबंध में रायवाला पुलिस और जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रोहतक हरियाणा निवासी श्रीपाल सिंह, राज और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, खुखरी, तमंचा और नगदी बरामद हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों ने कांसरो स्टेशन के पास लाहौरी एक्सप्रेस में भी लूट की कोशिश की थी, लेकिन यात्रियों के शोर मचाने पर तीनों ट्रेन से कूद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें