फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए संबंध, किसी और से कर रहा था शादी, तभी पहुंच गई युवती

Sat, 15 Jun 2019 12:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Media India Group
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका को जब पता चला कि तीन साल तक उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने वाला प्रेमी शुक्रवार को किसी और लड़की से शादी कर रहा है, तो वह निकाह स्थल पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगढ़ गांव में शुक्रवार को सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर हरिद्वार से एक युवक बरात लेकर पहुंचा था, इस बीच शाम को निकाह स्थल पर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। युवती का आरोप है कि बरात लेकर आया युवक रिहान निवासी सिकरोड़ा हरिद्वार उससे पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोप है कि युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया, लेकिन अब वह किसी अन्य युवती से शादी कर रहा है। विवाह स्थल पर हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई।

बाजार चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने कहा कि आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए चौकी ले आई है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक विकासनगर में बाइक मैकेनिक का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें