ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सपेरा बस्ती में स्कूल बस चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चालक ने यह कदम क्यों उठाया, अभी साफ नहीं हो सका है।
राजपुर थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि सपेरा बस्ती में रविंद्र धीमान (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविंद्र सेलाकुई स्थित एक स्कूल की बस चलाता था। बृहस्पतिवार रात वह रात शराब पीकर आया था। इसके बाद कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों ने आवाज लगाई तो किसी तरह का जवाब नहीं मिला। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो रविंद्र चुन्नी के सहारे पंखे पर लटका हुआ था। आननन-फानन परिजन रविंद्र को मैक्स अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविंद्र के खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।