ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी। दिल्ली से मसूरी घूमने आए एक पर्यटक की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार राय (42) पुत्र सदानंद राय निवासी करतार नगर गढ़ी मेन-2 उत्तरीपूर्वी दिल्ली साथियों के साथ मसूरी घूमने आए थे। वह गांधीचौक स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार को दोपहर बाद राकेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके साथी होटल कर्मचारियों की मदद से उन्हें आनन-फानन में कम्यूनिटी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। एसआई नीरज कठैत ने बताया कि राकेश कुमार राय दिल्ली से अपने साथियों के साथ मसूरी घूमने आए थे। वह किताबघर स्थित एक होटल में रुके हुए थे, जहां रविवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया कि संभवत: हृदय गति रुकने से राकेश कुमार की मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।