फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हरिद्वार के भगवानपुर में जहरीली शराब कांड के बाद पछवादून में पुलिस सतर्क हो गई है। अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करी में बृहस्पतिवार को हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार कर 48 पेटी शराब की बरामद की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी के अनुसार शराब तस्करी और कच्ची शराब के अवैध कारोबार रोक लगाने के लिए विकासनगर क्षेत्र में कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान ढकरानी पावर हाउस (विकासनगर) के पास से दो कार सवार रामकुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी छोहली थाना विलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा एवं संजीव कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ठाणी डूल्ट थाना थुन्ना जिला फतेहबाद हरियाणा को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 30 पेटी देशी शराब व 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विलासपुर हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब लाते हैं और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर बेचते हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रमोद कुमार, एसआई दीपक मैठाणी, अब्बल सिंह व नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें