फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निहानदेही पर चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र से अगवा झिटाड़ त्यूनी निवासी मोती सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें पुलिस को कुछ नए सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस दिनभर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। वहीं, क्षेत्र में बुधवार को भी धारा 144 लागू रही।
विज्ञापन

वहीं, मोती के शव की तलाश में पुलिस का सर्च अभियान बुधवार को भी जारी रहा। वाटरड्रोन कैमरे की मदद से शक्तिनहर में तलाश की गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने ढालीपुर पावर हाउस के आस पास सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रकरण की जांच की। किस स्थान पर उन लोगों ने बैठकर खाना और किन स्थानों पर वे लोग गए, पुलिस ने उन सभी स्थानों पर जाकर मामले की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें