फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद को बढ़े हाथ, खाई में गिरे युवक की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे युवक को बाहर निकाला। मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि व्यासी से कौड़ियाला के बीच एक बाइक सवार युवक करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। युवक को एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला जा सका।
मुनिकीरेती पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि व्यासी से कौड़ियाल के बीच एक युवक 200 मीटर गहरी खाई में बाइक सहित गिर गया है। सूचना पर मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मैन पॉवर कम पड़ने के कारण स्थानीय लोग भी युवक को निकालने के लिए जुट गए और युवक को निकाल कर 108 सेवा के जरिये राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। युवक की पहचान पुष्प सदन रावत उर्फ पंकज (35) पुत्र दिगपाल सिंह रावत निवासी ग्राम चोपता चमोली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद करने वाले होंगे सम्मानित
खाई में गिरे युवक को निकालने के लिए मुनिकीरेती पुलिस की स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर मदद की है। इनमें प्रवीण सिंह रांगड़ पुत्र सूरत सिंह निवासी गैछवांन गांव उत्तरकाशी, हाल व्यासी, दीपक शास्त्री पुत्र मोहन प्रसाद बेंजवाल निवासी हरिद्वार और मान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी व्यासी शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने पुलिसकर्मियों, एसडीआरएफ टीम और मदद करने वाले स्थानीय लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें