फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति नहर में कूदा युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैराज पुल से एक युवक ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को डाकपत्थर बैराज पुल से शक्ति नहर में छलांग लगाते हुए देखा। जब तक लोग उसे बचाने के लिए नहर की तरफ बढ़े तब तक वह नहर की तेज धारा में लापता हो गया। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर नहर में कूदने वाले युवक की पहचान सुखविंद (19) पुत्र फते सिंह निवासी निहालगढ़ पांवटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शाम ढलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार को दोबारा से अभियान चलाया जाएगा। युवक के नहर में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें