फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में घुसे और जैकेट-जूते ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे और जैकेट-जूते ले गए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
श्यामपुर। ग्राम सभा गढ़ीमयचक में छोटी दिवाली (मंगलवार) की आधी रात में एक घर में चोर घुस गए। उनकी सारी कारस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
गढ़ीमयचक में 6 नवंबर को रात करीब 12 बजे एक पूर्व सैनिक राजपाल पंवार के घर में चोर घुस गए। घरवालों को इसकी भनक नहीं लग पाई। राजपाल के बेटे ऋतिक पंवार ने बुधवार सुबह उठकर बरामदे में रखी जैकेट ढूंढी तो उसे नहीं मिली। बाद में देखा तो कुछ जूते भी गायब थे। जब उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें रात में पांच लोग मकान के आसपास दिखाई दिए। इसमें तीन महिलाएं थीं। तभी एक पुरुष और एक महिला दीवार फांद कर अंदर घुस गए। जबकि तीन बाहर ही रहे। राजपाल पंवार के मुताबिक मकान में बगल के कमरे में ताला नहीं था। उनका कहना है कि वे गेट में ताला लटका कर रखते हैं। इससे लगता है कि घर में कोई नहीं है। राजपाल को आशंका है कि हो सकता है कि कोई रेकी कर रहा हो। चोर जब अंदर घुसे तो अंदर से चटकनी लगी देख उन्हें आभास हुआ होगा कि अंदर कोई है। इसलिए वे जल्दी निकल गए। चोर एक जैकेट व तीन जोड़ी महंगे जूते उठा ले गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने श्यामपुर पुलिस चौकी में दी है। चौकी इंचार्ज दीपक धारीवाल ने बताया कि फुटेज रात का है, इसलिए चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं। चोरों की तलाश की जा रही है।


नया साफ्टवेयर बना जी का जंजाल
- दो माह से उप डाकघर में नहीं हो पा रहीं रजिस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। नया साफ्टवेयर उप डाकघर सत्यनारायण सहित उसकी दो शाखाओं छिद्दरवाला व गुमानीवाला के लिए दुश्वारी का कारण बन गया है। नई तकनीक को डाकघरकर्मी समझ नहीं पा रहे हैं, जिस कारण यहां करीब दो माह से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री जैसे काम नहीं हो पा रहे हैं। जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप डाकघर सत्यनारायण व उसकी शाखा गुमानीवाला, छिद्दरवाला में रजिस्ट्री न होने से फार्म भरने वाले सैकड़ों छात्रों को भटकना पड़ रहा है। लोगों को रजिस्ट्री करने के लिए वीरभद्र (आईडीपीएल) व ऋषिकेश तक जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां कहने को उप डाकघर व दो शाखाएं हैं। लेकिन इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जब उप डाकघर के पोस्टमास्टर अखिलेश से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि नया साफ्टवेयर आया हुआ है। इसलिए ये समस्या आ रही है। जल्द ही रजिस्ट्री होनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें