फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पेटी शराब सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लालतप्पड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 12 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को लालतप्पड़ पुलिस ने औचक चेकिंग शुरू कर दी। भानियावाला की ओर से एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर कार से 12 पेटी देसी शराब की बरामद की गई। लालतप्पड़ पुलिस चौकी प्रभारी भुवन पुजारी ने बताया कि देसी शराब तस्करी कर ऋषिकेश ले जाई जा रही थी। आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा निवासी श्यामपुर खदरी थाना ऋषिकेश और वरुण कोरी निवासी श्यामपुर फाटक थाना ऋषिकेश मूल निवास देवबंद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के मोबाइल और कार को सीज कर दिया गया है। बताया कि शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें