फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर पैमाइश को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में सड़कों पर अवैध कब्जों के चिह्नीकरण में रेलवे रोड पर शुक्रवार को विवाद हो गया। व्यापारियों ने मानकों का हवाला देते हुए पैमाइश को रुकवा दिया। इस दौरान व्यापारियों की पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी टीम के साथ रेलवे रोड पर विभागीय भूमि का सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच टीम ने पैमाइश शुरू की, तो व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जता दी। उनका कहना था कि विभाग किस दस्तावेज के आधार पर पैमाइश कर रहा है, उनके पास कागजात तक नहीं हैं। काफी देकर तक हंगामा होने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और व्यापारियों में बहस हो गई।
विज्ञापन

हंगामा होने के चलते आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सरेराह करीब आधा घंटे तक चली नोकझोंक के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी वापस लौट गए। सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि पैमाइश को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि यदि किसी को आपत्ति है, तो वह कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। मौके पर ललित मोहन मिश्रा, पंकज गुप्ता, जगमीत सिंह, हरिओम बेदी, दिनेश अरोड़ा, योगेश गोयल, नवनीत गोयल, चंद्र प्रकाश चावला, हितेश सड़ाना, अशोक सीकरी, अमित नारंग आदि मौजदू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें