फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी से लापता छात्र लखनऊ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ निवासी नवीं कक्षा के लापता दो छात्रों को पुलिस ने लखनऊ से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में स्कूल की लापरवाही को देखते हुए प्रबंधन को नोटिस जारी करने जा रही है। बताया कि स्कूल प्रबंधन ने दोनों बच्चों को परिजनों की बजाए अन्य किसी की सुपुर्दगी में छुट्टी दे दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार को खदरी खड़कमाफ निवासी दो नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनके परिजनों की शिकायत पर दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने खोजबीन के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों के साथ ही यूपी पुलिस को भी सूचित किया। सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों के फोटो भी सर्कुलेट की गई।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि दोनों छात्र खुद ही पहले हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली और दिल्ली से बनारस पहुंच गए। वापसी के समय लखनऊ स्थित निहालगंज में रेलवे स्टेशन से स्टेशन मास्टर ने की सूचना पर बच्चों को बरामद किया गया। बताया कि छात्रों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाल के अनुसार मामले में उनके स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। बताया कि दोनों बच्चे नाबालिग हैं, लिहाजा मामला गंभीर है। इस बाबत संबंधित स्कूल प्रबंधना को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें