फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में पिता पुत्र समेत चार धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शराब तस्करी में संलिप्त पिता बेटे समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से देसी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर की सूचना पर इंदिरानगर चौक पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान स्कूटी सवार दो लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब के 240 पव्वे बरामद हुए। आरोपियों की पहचान करन पुत्र घसीटा व उसके बेटे सोनू निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने सचिन पुत्र स्व. रतिराम निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश को ऋषिकेश-दूनमार्ग स्थित जंगलात बैरियर से देसी शराब के 154 पव्वों के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा सुनैना पत्नी स्व. मंगलराम निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश को केवलानंद चौक से देसी शराब के 21 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें