बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चेन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। ढालवाला स्थित चौदहबीघा में एक बुजुर्ग महिला के गले से बदमाश ने सोने की चेन झपट ली। शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार रात करीब आठ बजे राजीव ग्राम, ढालवाला निवासी नारायणी देवी चौदहबीघा पुल से जा रही थीं। इसी बीच एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। नारायणी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन बदमाश भाग निकला। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि प्रदीप नकोटी पुत्र कर्ण सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।