फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.45 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,सेलाकुई
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने 9.45 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से बरामद बाइक को भी सीज कर दिया। आरोपियों से बरामद स्मैक की कीमत 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात पुलिस रामपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वह रफ्तार बढ़ा भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान वाहिद हसन पुत्र मोहम्मद हसन और इसरार पुत्र इस्लाम दोनों निवासी बड़ा रामपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कुंजाग्रांट गांव से स्मैक खरीद कर लाए थे। वह क्षेत्र में छात्रों और मजदूरों को स्मैक सप्लाई करते हैं। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी थाना क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें