फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मोटर साइकिल न मिलने पर पति ने की नवविवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हुई थी नवविवाहिता की हत्या
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
शक्ति नहर से मिले महिला के शव के मामले में दहेज हत्या की बात सामने आई है। पुलिस सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ढकरानी पावर हाउस के पास रविवार को कुछ कर्मचारियों ने इंटेक में महिला का शव फंसा देखा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त गुलफ्शा पत्नी जुबेर निवासी ग्राम ढकरानी के रूप में की। इंस्पेक्टर विकासनगर एसएस नेगी ने बताया कि गुलफ्शा की गुमशुदगी 20 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। गुलफ्शा की शादी बीती 22 जुलाई को जुबेर से हुई थी। इसके चलते प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा था। इसके अलावा गुलफ्शा के गले पर अंगुलियों के निशान होने के कारण हत्या किए जाने का संदेह बढ़ गया। इसके बाद पति जुबेर से पूछताछ हुई तो उसने सारा राज उगल दिया। जुबेर ने बताया कि दहेज में मोटर साइकिल नहीं मिलने के कारण पत्नी गुलफ्शा से अनबन रहती थी। इसी विवाद में गत 19 अगस्त को उसने गुलफ्शा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव शक्ति नहर में फेंक दिया। इसके बाद गुलफ्सा के ससुर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जुबेर ने सुनियोजित तरीके से की हत्या
पूछताछ में जुबेर ने बताया कि वह अपने पिता से अलग दो बहनों और पत्नी के साथ रहता था। हत्या का पता उसकी बहनों को न लग सके, इसके लिए 19 अगस्त को उसने गुलफ्शा की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत उसने रात 10 बजे अपनी दोनों बहनों को चाय और पकोड़े बनाने के लिए बोला। इसके बाद उसने चाय में नींद की दवा मिलाकर दोनों बहनों को पिला दी। दोनों बहनों के गहरी नींद में सो जाने के बाद वह काफी देर तक गुलफ्शा के साथ टीवी देखता रहा। जब गुलफ्शा भी सो गई तो उसने गला दबा हत्या कर दी और शव उठाकर शक्ति नहर में फेंक दिया। अगले दिन सुबह जुबेर ने गुलफ्शा के बिन बताए कहीं चले जाने का नाटक किया और किसी का शक उस पर न जाए इसके लिए उसने ही अपने पिता के माध्यम से गुमशुदगी दर्ज करा दी।
हत्या से सदमे में गुलफ्शा के परिजन
गुलफ्शा की हत्या से मायके पक्ष के लोग काफी सदमे में है। गुलफ्शा के पिता की पहले ही मौत हो गई थी। ऐसे में मां न ही उसके हाथ पीले किए थे, लेकिन दहेज लोभी जुबेर ने मोटर साइकिल न मिलने पर हाथों की मेहंदी का रंग उतरने के पहले ही गुलफ्शा की जान ले ली। गुलफ्शा की मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---
मामला दहेज हत्या से जुड़ा है। जिसकी जांच सीओ विकासनगर भूपेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। फिलहाल अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। -एसएस नेगी कोतवाल विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें