फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में बेखौफ हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में बेखौफ हुए बदमाश, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में सरेआम लूट की वारदातों से लोगों में दहशत हैं। उन्हें अब खुद की सुरक्षा को लेकर लगातार डर सता रहा है। यह हाल तब है, जबकि शहर के नागरिकों की सुरक्षा में करीब 110 पुलिसकर्मी तैनात हैं। चौक-चौराहे और संवेदनशील इलाके सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। बावजूद इसके बदमाश रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि भरी दुपहरी में सरेआम लूट की वारदातों का अंजाम देने में लगे हैं।
वहीं दूसरी और कोतवाली पुलिस शहर और समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम का दावा कर रही है।
सीओ ने ली पुलिसकर्मियों की क्लास
क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिसकर्मियों की क्लास ली। उन्होंने घटनाओं पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आठ दिन में हुई सरेआम वारदातें
-15 अगस्त की रात करीब नौ बजे गुरविंदर कौर के गले से बदमाश सोने की चेन खींच ले गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
-17 अगस्त को आवास-विकास कॉलोनी स्थित शिव इनक्लेव निवासी सीमा सिंह का नकदी से भरा पर्स स्कूटी से टप्पेबाज उड़ा ले गया। उक्त घटना व्यस्त देहरादून रोड तिराहे पर हुई। पुलिस ने अगले दिन तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया। पर्स में मोबाइल और 20 हजार रुपये थे।
-18 अगस्त को दिनदहाड़े हरिद्वार रोड पर महिला यात्री के गले से सोने की चेन लूट का प्रयास किया गया। स्थानीय व्यापारियों ने आरोपी को बामुश्किल दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया।
-22 अगस्त की रात गंगानगर स्थित हनुमंतपुरम गली नंबर छह निवासी विनीता भारद्वाज के गले से बदमाश ने सोने की चेन उड़ा ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में है कोतवाली पुलिस।
विज्ञापन

---
पुलिस टीम को संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त के लिए लगाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी विभिन्न स्थानों पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है। पुलिस लगातार उपलब्ध संसाधनों के बूते नागरिकों की सुरक्षा में जुटी है। उक्त मामलों के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें