श्रीनगर। पत्नी और बेटे का उत्पीड़न और मारपीट करने के आरोपी व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि अगुंडा थाती (टिहरी) निवासी वीर चंद्र सिंह ने 14 अगस्त को अपने दामाद दिनेश सिंह तितरूणा टिहरी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। वीर सिंह का आरोप है कि दिनेश उनकी पुत्री और नाती के साथ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के साथ ही क्रूरतापूर्ण व्यवहार करता है। जिस पर पुलिस ने दिनेश के विरुद्ध केस दर्ज किया। मामले की विवेचना के दौरान विवेचक एसआई संध्या नेगी ने आरोपी को नर्सरी रोड से गिरफ्तार कर लिया।