फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ कुकर्म का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी करने वाले युवक ने पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से उप्र निवासी युवक थाना क्षेत्र में परिवार समेत किराए पर रहता है। उनके बड़े भाई का पांच साल का बेटा भी उनके साथ रहता है। दोपहर में जब वह अपने कमरे पर पहुंचा तो वहां उसका भतीजा नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे को एक युवक अपने साथ ले गया है। जब वह युवक के कमरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक देखा तो युवक उनके भतीजे के साथ कुकर्म रहा था। उनके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी को शिवनगर बस्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोपहर में बच्चे को अकेला देख वह उसे अपने साथ कमरे में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि बच्चे के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें