ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बीते आठ अगस्त को महेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अंबाड़ी की एक्सचेंज रोड में सरकारी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी हो गई थी। मामले में उसने बाजार चौकी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चुराने वाला आरोपी बाइक समेत पुल नंबर-2 पर खड़ा हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जुल्फिकार पुत्र जहीर अहमद निवासी वार्ड नंबर 5 ग्राम ढकरानी के रूप में हुई। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। पूर्व में भी वह कोतवाली क्षेत्र से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।