फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद बाइक को भी सीज कर दिया। दोनों आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात को पुलिस फतेहपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बाइक आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक में महिला और एक पुरुष सवार था। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। जिस पर पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां उनकी पहचान धर्मेंद्र पुत्र पुन्नू निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर, हरिद्वार और सीमा निवासी देवीनगर थाना पांवटा साहिब के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन दोनों की मुलाकात मादक पदार्थ खरीदते समय छुटमलपुर में हुई थी। उसके बाद से दोनों एक साथ छुटमलपुर और जिला सहारनपुर के मिर्जापुर से सस्ते दाम पर स्मैक खरीद कर लाते थे। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि धर्मेंद्र पूर्व में क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र और सीमा पांवटा साहिब थाना क्षेत्र से नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें