ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्थानीय परिवार न्यायालय के न्यायाधीश की कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार मजिस्ट्रेट घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले में न्यायाधीश ने कोतवाल पहुंच कंटेनर चालक के खिलाफ अज्ञात में तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को शनिवार की सुबह हरबर्टपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। घटना बीते शुक्रवार की शाम की है।
तहरीर में न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी पुत्र परमनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि बीते शुक्रवार की शाम को वह हरबर्टपुर से देहरादून जा रहे थे। तभी हरर्टपुर के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक कुलदीप कुमार निवासी कुरोली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आरोपी चालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।