फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

मारपीट से क्षुब्ध होकर शक्ति नहर में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को पुलिस ने युवक की तलाश में नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम को अंधेरा होने पर अभियान को रोक दिया गया। रविवार को दोबारा से युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालूम हो कि सुरेश कुमार (32) पुत्र रमेश निवासी लाइन जीवनगढ़ पत्थर घिसाई का काम करता था। शुक्रवार को शांति धाम के पास स्थित मकान में काम के दौरान उसकी मजदूरी को लेकर ठेकेदार के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई। मारपीट में वह घायल हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने पुल नंबर दो से शक्ति नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद से सुरेश लापता है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने सुरेश के सिर पर सरिया मार कर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर बाजार चौकी पुलिस का घेराव का जमकर हंगामा किया था। इसके बाद सुरेश की पत्नी तारा की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित ठेकेदार शादिक उर्फ दिलशाद पुत्र यूसुफ निवासी डांडा जीवनगढ़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें