फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी से की बदसलूकी फिर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित नटराज चौक के समीप एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ डिनर के लिए पहुंचे एक व्यापारी को तीन दबंगों ने पीट दिया। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंगानगर निवासी एक व्यापारी बीते बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ दून रोड स्थित नटराज चौक के समीप रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे।
रेस्टोरेंट में घुसते ही तीन दबंगों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इतना देखते ही व्यापारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह से जान बचाकर व्यापारी रेस्टोरेंट के भीतर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों दबंग मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। शुक्रवार सुबह व्यापारी स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिली है। साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान के लिए रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया कि अज्ञातों के खिलाफ मामले में जल्द मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें