फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर बनाने का सब्जबाग दिखाकर दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली संस्करण के लिए
विज्ञापन

-------------------

सिंगर बनाने का सपना दिखाकर ठगे दो लाख
- दिल्ली के दंपति समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। इंटरनेशनल सिंगर बनाने का सपना दिखाकर दिल्ली के एक दंपति समेत तीन लोगों ने ऋषिकेश के युवक से करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मनीराम रोड, ऋषिकेश निवासी ज्योति शर्मा पुत्र स्व. जगदीश लाल शर्मा ने बताया कि दो साल पूर्व उसकी मुलाकात सोशल साइट पर दिल्ली निवासी मोनिका चड्ढा से हुई। गाने का शौक होने के चलते ज्योति के गायन के कई ऑडियो-वीडियो को देखकर महिला ने उनसे बातचीत शुरू की। इस दौरान महिला ने बॉलीवुड में कई संगीत निर्देशकों से जान पहचान होने की बात कही और नामी संगीतकार से मिलाने का वायदा किया। फेसबुक से बात होते-होते ज्योति को महिला ने ‘व्हाट्सएप’ से संपर्क किया। उसे भजन गायकी में देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी चर्चित कराने का वायदा कर प्रोग्राम कराने की बात भी कही। ज्योति ने बताया कि मोनिका चड्ढा बीते 11 अगस्त 2016 को उसके जन्मदिन पर घर आई। इस दौरान उसने काम दिलाने के लिए रकम देने की डिमांड की, जिस पर उसने कुछ किश्तों में दो लाख रुपये की रकम दे दी। ठगी का अहसास होने पर महिला से रकम वापस मांगी, तो महज 38 हजार रुपये देकर वह मुकर गई। ज्योति शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और मोनिका चड्डा, उसके पति राजकुमार व सपना सभी निवासी गीतानगर कॉलोनी, दिल्ली के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दावा किया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें