फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी खाना देने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बासी खाना मिलने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी
विज्ञापन

- कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला किशोर
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। घर में परिजनों ने बासी खाना दिया तो इससे नाराज होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि परिजनों से मामले में पूछताछ की जा रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। श्यामपुर चौकी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में मंशा देवी, गुमानीवाला निवासी 16 वर्षीय किशोर घर पहुंचा था। उसने परिजनों से खाना देने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने खाना बनाने की बात कही। इस बीच परिजनों ने उसे बासी खाना परोस दिया, तो किशोर नाराज होकर कमरे में चला गया।
विज्ञापन

करीब चार बजे खाना बनने के बाद उसे बुलाने बहन उसके कमरे में पहुंची, तो कमरे के भीतर का मंजर देख उसके होश उड़ गए। भाई पंखे पर चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका था। परिजनों की चीख-पुकार मचने के बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तत्काल चौकी प्रभारी दीपक धारीवाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि किशोर के परिजनों ने उसे बासी खाना दिया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। बताया कि कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की तहकीकात के साथ ही परिजनों से भी लगातार पूछताछ करने में जुटी है। बताया कि किशोर ने काफी समय पहले ही स्कूल छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें