फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को लेकर फरार हुई सरोगेट मां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

एक दंपति से सरोगेट मदर बनने का सौदा कर फरार हुई महिला को पुलिस ने वेस्ट बंगाल में उसके गांव जलगांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला नुपूर पत्नी पवन सिंह ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद उसने दंपति को एक बच्चा दे दिया और दूसरे के मरने की बात कही। इसके बाद वह दूसरे बच्चे को लेकर फरार हो गई। दंपति को दूसरे बच्चे के सकुशल होने की जानकारी मिली तो उन्होंने बीते मार्च माह में महिला के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश की दंपति का जुलाई 2014 में नुपूर से सरोगेट मदर बनने को ढाई लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसके बाद उसने उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के एक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। नुपूर ने 20 जून को दंपति को जुड़वा बेटे होने संबंधी जानकारी दी। दंपति बच्चों को लेने के लिए पहुंचे, तो नुपूर ने उन्हें एक बच्चा मरने की बात कही और एक बेटा थमाकर पैसे लेकर फरार हो गई। दंपति को जांच पड़ताल में पता चला कि नुपूर ने दो बेटों को जन्म दिया और दोनों ही सकुशल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दंपति शिकायत लेकर 16 मार्च-2018 को कोतवाली पहुंचे और नुपूर पत्नी पवन सिंह निवासी जलगांव, वेस्ट बंगाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। लगातार महिला की तलाश में जुटी पुलिस को शनिवार को कामयाबी मिल गई। टीम जल गांव से आरोपी महिला नुपूर को गिरफ्तार कर ऋषिकेश लाई। पूछताछ में उसने बच्चा किसी अन्य के पास होने की बात कही है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दूसरे बच्चे की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें