फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश से बचने के लिए छाता खोलने के दौरान बाइक से फिसली महिला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला बाईपास रोड पर चलती बाइक में बारिश से बचने के लिए छाता खोलना महिला को भारी पड़ गया।
छाता खोलने के दौरान महिला बाइक से फिसल कर सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिंकी(38) पत्नी सोनू दास निवासी कालसी हाल निवासी डांडीपुर सहसपुर शुक्रवार की सुबह अपने देवर प्रेम पुत्र रोडू निवासी डांडीपुर के साथ बाइक पर कपड़े खरीदने के लिए देहरादून जा रही थी। तीपरपुर के पास अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बारिश से बचने के लिए वह चलती बाइक में ही छाता खोलने लगी। जिस कारण वह फिसल कर मोटर साइकिल से नीचे जा गिरी। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। महिला को बाइक से गिरता देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें