फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

दून-पांवटा हाईवे पर छोटा रामपुर के पास बेकाबू डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुमित कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी चांदपुर होरावाला बुधवार की रात करीब 11 बजे छोटा रामपुर के पास पैदल ही घर की ओर जा रहा था। इस दौरान विकासनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। वह कुछ दूरी पर उछलने के बाद सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में काफी गहरी चोटें आई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें