फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 लीटर कच्ची शराब के साथ एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने जंगल में अवैध रूप से भट्टी लगाकर बनाई जा रही कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से 300 लीटर कच्ची शराब और 500 लीटर लाहन बरामद हुआ है।
बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ढलानी गांव से सटे जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब को बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चला जंगल में अवैध रूप से बनाई जा रही शराब और उपकरणों के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मीजान सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम ढलानी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शराब की सप्लाई करता है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से अन्य शराब तस्करों के बारे में भी जानकारी हासिल हुई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह वारंटी दबोचे
विकासनगर। डाकपत्थर चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह लोगों को धर दबोचा। लंबे समय से यह आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। जिस पर कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि कोर्ट में पेश न होने पर कल्लू पुत्र अलादीन, मुस्तकीम पुत्र कल्लू, मुजस्सम पुत्र यासीन, जिशान पुत्र शमीम, रेहान पुत्र शमीम, मुरसलीन पुत्र यासीन सभी निवासी कुरैशी मुहल्ला जीवनगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें