फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गौहरीमाफी में एक युवक ने सोमवार देर रात फांसी लगा ली। रायवाला पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। रायवाला पुलिस के मुताबिक ग्रामसभा गौहरीमाफी स्थित प्लॉट नंबर तीन निवासी कृष्णानंद नौटियाल (18) पुत्र जनानंद सोमवार रात कमरे में साड़ी के सहारे फंदा बनाकर तार से लटक गया था। परिजनों ने कृष्णानंद को फंदे से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन कृष्णानंद को एम्स ले गए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर ने बताया कि कृष्णानंद मजदूरी करता था। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। कृष्णानंद के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की सही वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें