ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की रात को पुलिस शेरपुर के पास अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। जिसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान आशु पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी ग्राम शेरपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने ने बताया कि वह मिर्जापुर और सहसपुर से सस्ते दाम पर चरस खरीद कर लाता है। जिसे क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को महंगे दाम पर बेचा करता था। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।