ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विवाहिता का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता है और अप्राकृतिक यौन संबंध न बनाने पर तलाक की धमकी देता है। वहीं विवाहिता के परिजनों ने भी पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
डाकपत्थर पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर अली के अनुसार तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी के बाहर धरने देने पहुंची थी। विवाहिता अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी और बार-बार आत्मदाह की चेतावनी दे रही थी। विवाहिता का आरोप है कि कई साल से उसका पति उसके जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। विरोध करने मारपीट करने के अलावा तलाक की धमकी देता है। विवाहिता के अनुसार पति ने बुधवार को भी मारपीट की और तेजाब डालकर जलाने का प्रयास किया। इसके अलावा पुलिस चौकी पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट मेें पेश किया जाएगा।