ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने और दुराचार के फरार आरोपी को डाकपत्थर चौकी पुलिस ने युवक को झुंझुनू राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बीते एक जून को बागपत यूपी निवासी एक व्यक्ति 17 वर्षीय बेटी के साथ डाकपत्थर क्षेत्र के एक गांव आया था। इसी दौरान सोनू पुत्र जगदीश निवासी अंबाड़ी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बीते बुधवार सुबह आरोपी सोनू की लोकेशन झुंझुनू राजस्थान में मिली। इसके बाद आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिगको भी बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नाबालिग ने अपने बयान में आरोपी सोनू पर जबरन यौन संबंध बनाने और उत्पीड़न की बात कही है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धारा भी बढ़ा दी गई है।