ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ गल्ले में रखी चार हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
रसूलपुर निवासी अजय रावत की मेन रोड पर परचून की दुकान है। सोमवार की रात को वह दुकान बंद कर घर सोने चले गए। सुबह जब वह करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचे तो शटर के ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ला का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर अपने साथ चार हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो