फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीराम रोड से दो नाबालिग चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मनीराम रोड पर एक घर की गैलरी से एसी के पार्ट्स और लोहे के सरियों पर हाथ साफ करने पहुंचे दो नाबालिगों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने दोनों नाबालिगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे दो नाबालिगों ने मनीराम रोड, ऋषिकेश निवासी अशोक के घर से लोहे के सरिए चोरी किए। इसके बाद नाबालिग चोर उनके भतीजे सोनू के घर की गैलरी में चोरी-छिपे पहुंचे और गैलरी में लगे एसी से कीमती पार्ट्स सामान चोरी करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस नाबालिगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका करीब 15 बच्चों का गैंग है, जोकि शहर में सुनसान गलियों में लोगों के एसी से मौका पाकर कीमती सामान चोरी करता है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में अभी पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एक की उम्र 12 साल व दूसरे की 15 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें