- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मामले में महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर में सीना निवासी कांडोई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन निशा (24) पत्नी सुनिया की मंगलवार की देर रात को मौत हो गई थी, लेकिन उनके परिजनों ने उन्हें बुधवार को इसकी सूचना दी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे। परिजनों ने मिलकर उनकी हत्या की है। राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर में किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।