फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी प्रदीप राणा के मुताबिक बीती रात मुखबिर की सूचना पर नीलकंठ पैदल मार्ग स्थित मौनी बाबा चौराहे के टीनशेड के पीछे कुछ लोग चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान शक्ति सिंह राणा पुत्र समर सिंह निवासी ग्राम खट्टा, प्रहलादपुर चांदनीनगर, बागपत के रूप में हुई है। बताया कि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें