फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर की गई थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग के किनारे घट्टूगाड़ में बीते शुक्रवार को खाई से मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला को गोली लगने के चलते उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस से भी महिला की शिनाख्त के लिए संपर्क किया जा रहा है। उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को नीलकंठ मार्ग स्थित घट्टूगाड में सड़क किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। पुलिस को जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले थे। तभी से पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़ रही थी। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह नेपाली मूल की प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें