फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े काटी टीएचडीसी कर्मी की जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

देहरादून मार्ग स्थित नटराज चौक पर तीन युवकों ने दिनदहाड़े टीएचडीसी के कर्मचारी की जेब काटकर 20 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवकों को दबोच लिया। मौके पर ही उनकी पिटाई करने के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद नफीस निवासी सरधना, मेरठ, यूपी, आसिफ व नौशाद दोनों निवासी अहमदनगर, मेरठ, यूपी के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने 20 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक टीएचडीसीआईएल में कुक का काम करने वाले प्रीतम सिंह रावत निवासी भानियावाला शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर जाने के लिए नटराज चौक पर पहुंचे थे। इस दौरान वह टाटा सूमो में बैठे और जेब पर हाथ लगाया, तो जेब ब्लेड से कटी मिली। बाहर आकर अन्य लोगों से जेब कटने का जिक्र किया। लोगों ने बताया कि तीन लोग तेजी के साथ देहरादून रोड की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद प्रीतम सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने भाग रहे तीनों युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें