फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिले शव की बैंक पर्ची से हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

वन विभाग की ऋषिकेश रेंज के भीतर जंगल में बीते बृहस्पतिवार को मिले युवक के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की जेब से मिली बैंक की पर्ची के आधार पर उसकी पहचान कुलदीप सिंह 25 पुत्र सब्बल सिंह निवासी प्रतापनगर, टिहरी के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से गोकुल पंवार के नाम की पीएनबी की जमा पर्ची मिली थी। खाता नंबर से गोकुल पंवार का मोबाइल नंबर निकलवाया गया और संपर्क किया गया तो उन्होंने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि मृतक के परिजनों ने पूछताछ में बीते 16 अप्रैल से कुलदीप से संपर्क नहीं होने की बात कही है। कुलदीप सिंह पंजाब के किसी होटल में काम करता था। फिलहाल मामला आत्महत्या से जुड़ा ही लग रहा है, फिर भी मामले की तहकीकात की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी थी कि ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर के समीप जंगल में 500 मीटर भीतर एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें