फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

दून-पांवटा हाईवे पर शनिवार की देर रात एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात को हरबर्टपुर रेशम ग्राउंड के पास से आ रही एक कार ने पूरण राणा पुत्र पुत्र दल बहादुर राणा निवासी डोया नौथारा तहसील तमघाये जिला गुलनी नेपाल हाल निवास विवेक विहार हरबर्टपुर को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने घायल को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को मृतक के जीजा शंभू थापा पुत्र राम थापा निवासी पालका तहसील पालिका लुंबनी आंचल नेपाल हाल निवासी ग्राम छरबा सहसपुर ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने कार चालक शिवांशु दुबे पुत्र रमाकांत दुबे निवासी सिविल लाइन बरेली जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें