फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

ग्राम हसनपुर विकासनगर निवासी एक महिला ने अपने भाई पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसएसपी से की है। शिकायती पत्र में हसनपुर विकासनगर निवासी ज्योति अरोड़ा ने आरोप लगाया कि एक अप्रैल को वह अपने भतीजे के ससुराल सहारनपुर गई हुई थी। उसके भतीजे का ससुराल रिश्ते में उसके डाकरा बाजार देहरादून निवासी भाई का भी ससुराल है, लेकिन पूर्व में उक्त रिश्तेदार और उसके भाई के बीच में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जब उसके भाई को पता चला कि वह उसके ससुराल गई है तो उसके भाई ने उसके पति को फोन कर गालियां देनी शुरू कर दी। प्रार्थिनी के पति को जान से मारने की भी धमकी दी गई। आरोप लगाया कि प्रार्थिनी के भाई ने उसकी माता को भी बहकावे में ले लिया है। उसे उसके बीमार पिता से नहीं मिलने दिया जा रहा है। उनके खिलाफ सर्किट हाउस चौकी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पूर्व में उसके पति ने उसके भाई को 3.35 लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन अब उसका भाई रकम लौटाने से भी मना कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें