फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पर्यटकों से भरी एक कार चकराता से पांच किमी पहले शिव मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी हरिशंकर अपनी पत्नी प्रणीता बनर्जी और बेटी सावरिया के साथ चकराता घूमने जा रहे थे। शिव मंदिर के पास वह कार पर नियंत्रण खो बैठे और कार खाई में जा गिरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चकराता पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को निकाल सीएचसी चकराता में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें