देवप्रयाग। ब्लाक मुख्यालय स्थित प्राचीन नृसिंह देवता मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने मंदिर से 20 चांदी के छत्र व 40 घंटियों पर हाथ साफ किया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मोरचंद ने पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि चोरों ने मंदिर से छत्र, घंटिया व तांबे की गगरी चोरी करने के साथ ही मंदिर का पुस्ता भी तोड़ दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर मंदिर में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। कहा कि मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस से शीघ्र चोरो की गिरफ्तारी की मांग की है।