फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल ने 30 लोगों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की टीम ने सोमवार को क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 30 लोगों के घरों के कनेक्शन काट दिए। इन घरों में कटिया डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस अभियान में कुल 50 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई। इस दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को अवर अभियंता केशर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने नागथात और आसपास के गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 30 लोगों के घरों के कनेक्शन काट दिए। इन घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने बिजली चोरी में प्रयुक्त की जा रही तारों को जब्त कर लिया। इस अभियान के दौरान लोगों ने क्षेत्र में लो वोल्टेज और रोस्टिंग की समस्या को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने काफी समय से बिजली का बिल जमा नहीं कराया उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें