फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ा, शराब पी और निकल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चोरों को जब घर में कुछ माल न मिला तो वह शराब पीकर अपने साथ कुछ बोतल लेकर निकल गए। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत उफल्डा के निकट नई बस्ती निवासी बसंत लाल के घर चोरों ने शुक्रवार को धावा बोला। इस दौरान घर पर कोई नहीं था, क्योंकि बसंत लाल और उनका परिवार कुछ दिनों से देहरादून में है।
विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़ घर खंगाला, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि अगले माह बसंत लाल के बेटे की शादी है। जिसके लिए शराब की पेटी खरीदी गई है। बसंत लाल के पुत्र बृजमोहन के दोस्त ने पुलिस को ताला टूटने की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस को शराब की एक पेटी मिली, जिसमें चार-पांच बोतल गायब मिली। जबकि एक खाली बोतल बाहर मिली। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि घर के मालिक अभी देहरादून में है। उन्होंने फोन पर बताया कि घर में लगभग ढाई हजार रुपये और बच्चे के चांदी के गहने (कंगन व हार) थे। बिष्ट ने बताया कि उक्त सामान नहीं मिला है। घर में ताला लगा दिया गया है। गृहस्वामी के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें