फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में संलिप्त 29 व्यवसायियों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। विधिक माप विज्ञान विभाग, ऋषिकेश ने नगर क्षेत्र में घटतौली कर उपभोक्ताओं को चूना लगाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने गैस एजेंसी, ज्वैलर्स व किराना स्टोरों में घटतौली में संलिप्त 29 व्यवसायियों के चालान काटे । विधिक माप विज्ञान विभाग उत्तराखंड के उप नियंत्रक एमएस नेगी के निर्देश पर ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में घटतौली करने वाले विभिन्न प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसके तहत बाटमाप कार्यालय ऋषिकेश के निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बुधवार और बृहस्पतिवार को घटतौली में संलिप्त 29 व्यवसायियों के चालान किए। इनमें दो गैस एजेंसी, चार ज्वैलर्स, 10 किराना स्टोर, सात हार्डवेयर स्टोर, तीन स्वीट्स शॉप, दो कपड़े की दुकानों, एक सब्जी दुुकान शामिल हैं। उन्होंने बताया घटतौली कर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले प्रतिष्ठानों के चालान काटे गए हैं। बताया कि राजस्व जमा नहीं करने पर संबंधित व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें