फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के घर में दिन-दहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने दिन-दहाड़े शिक्षिका के घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में विद्या जोशी पत्नी कमल जोशी निवासी हरबर्टपुर बंशीपुर ने बताया कि वह सैपियंस स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति भी रामनगर नैनीताल में सरकारी शिक्षक है। बुधवार सुबह विद्या जोशी घर को बंद कर बोर्ड ड्यूटी पर गई हुई थी। दोपहर को जब शिक्षिका घर पहुंची तो गेट और घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उनकी अलमारी में रखी 10 हजार रुपये की नगदी, गले का हार, कुंडल और सोने की अंगूठी गायब थी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें